
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: प्रयागराज / उत्तर मध्य रेलवे, 26 मार्च 2026 — उत्तर मध्य रेलवे ने चोपन–चुनार रेल खंड पर स्थित ब्रिज संख्या 48 और 46 का नवीनीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दोनों पुल 1953 में बने थे और जर्जर स्थिति के कारण ORN-2 श्रेणी में थे।
प्रमुख बदलाव:
ब्रिज संख्या 48 के सभी 8 स्पैन और ब्रिज संख्या 46 के 6 स्पैन में आधुनिक 25 टन वैल्डेड स्टील गर्डर और एच-बीम स्लीपर लगाए गए।पुलों पर पहले लागू 30 किमी/घंटा का गति प्रतिबंध अब हटाया गया। ट्रेनों की गति बढ़ेगी और भारी मालगाड़ियों का परिचालन सुगम होगा। कंक्रीट जैकेटिंग और आधुनिक तकनीक से संरचनात्मक सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप। इस उपलब्धि के साथ प्रयागराज मंडल अब पूरी तरह ORN-2 श्रेणी से मुक्त हो गया है। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इंजीनियरिंग टीम और श्रमिकों की सराहना की।




