
-सीएचसी अधीक्षक की सरपरस्ती में मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र बना लूट का अड्डा?
- रिपोर्ट: विजय प्रताप गुप्ता
मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र के नर्स द्वारा मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों को भेजा जाता जिससे नर्स को प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा मोटी रकम मिल रही हैं तभी तो मरीजों को जिला अस्पताल नहीं रिफर किया जाता है
बहराइच। जिले के रिसिया सीएचसी क्षेत्र के मटेरा स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात सोनी नर्स पर (डिलीवरी) के मामलों में अवैध रूप से पैसे वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां प्रसव कराने आने वाली महिलाओं से बिना पैसे लिए डिलेवरी नहीं किया जाता।
बताया जा रहा है कि उप स्वास्थ्य केन्द्र मटेरा में तैनात सोनी नर्स पर पहले भी कई बार डिलीवरी के मामलों में पैसों के लेन-देन के आरोप लग चुके हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर खबरें भी वायरल हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रिसिया सीएचसी में तैनात अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार की सरपरस्ती में यह सब हो रहा है और शिकायतों की जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है।
ताजा मामला राजापुर और भदवारा गांव की दो महिलाओं से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित महिलाओं के अनुसार जब वे प्रसव के लिए मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचीं तो वहां तैनात सोनी नर्स ने तब तक हाथ नहीं लगाया जब तक उनसे दो-दो हजार रुपये नहीं ले लिए गए।
महिलाओं ने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कार्रवाई के नाम पर केवल कागजी प्रक्रिया ही पूरी की गई है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई है।आप को बताते चले कि सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम ने एक पीड़ित से मिलकर जानकारी भी ली उसके बाद भी कोई कारवाई नहीं की इससे ए जाहिर होता है कि मटेरा में इलाज के नाम पर जो धन उगाही की जारही है वह रिसिया सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम के इशारों पर हो रही है ग्रामीणों ने फिर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई माग




