
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ अजय वर्मा अब लोहिया संस्थान में सेवाएं देंगे डॉक्टर प्रोफेसर अजय वर्मा को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर पद पर नियुक्त किया गया है वह विभाग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे ।

इस अवसर पर डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एन टी ई पी कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ टी वी प्रयोगशाला पर्यवेक्षक पीयूष कुमार सिंह वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अरुण कुमार एवं अजय प्रताप सिंह सुधीर सिंह विष्णु लाल तथा सोनी सिंह उपस्थित रहे।





