- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: गोरखपुर रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वाेत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है। इसी क्रम में, 22 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस गोंडा को निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या-02 पर यात्री सामानों की चोरी करने वाले दो शातिर चोर को यात्रियों से चोरी किये हुए मोबाइल एवं घड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया।
23 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल गोरखपुर द्वारा निगरानी के दौरान गोरखपुर जं स्टेशन के आरक्षण केन्द्र से रेलवे टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक टिकट दलाल को 03 आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। 23 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-15949 में 12 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला, जिसे मनकापुर पोस्ट पर लाया गया। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन गोंडा को सुपुर्द किया गया। 21 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, बदायूं को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 09 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला।
पूछताछ के उपरान्त लड़के को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया। 20 मार्च, 2026 को रेलवे सुरक्षा बल, गोरखपुर को प्लेटफार्म संख्या-02 पर 15 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया।




