
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी वार्ड नंबर 85 अंतर्गत रामकटोरा चौराहा स्थित कोटक महेंद्रा बैंक के सामने पिछले करीब एक महीने से सड़क तक फैली गिट्टी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं और चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग का अब तक कोई अता-पता नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पार्षद से शिकायत की गई, लेकिन खुद पार्षद भी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि गिट्टी किस विभाग द्वारा डलवाई गई है।
वहीं दूसरी ओर चौराहे और आसपास के पार्क व सड़क पर दुकानदारों और ट्रांसपोर्टरों द्वारा खुलेआम अतिक्रमण किया जा रहा है। स्थिति यह है कि राहगीरों को निकलना दुर्भर हो गया है और जब कोई इसका विरोध करता है तो दबंगई और गुंडई पर उतर आते हैं। इस पूरे मामले पर जब पार्षद से बात की गई तो उनका कहना था कि कई बार मना किया गया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है—अब सवाल यह है कि आखिर जिम्मेदारी किसकी है ?
प्रशासन और नगर निगम की चुप्पी अब कई सवाल खड़े कर रही है।देखा जाय तो क्षेत्रीय चौकी भी कुछ ही दूरी पर है।





