
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट, ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ/मोहनलालगंज, 16 जून – मोहनलालगंज कोतवाली के बाहर हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना को लेकर आरक्षी की तहरीर पर 11 नामजद समेत कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, कोतवाली परिसर के पास अचानक दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ते हुए मारपीट में बदल गई थी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।
घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद जताई गई है।





