
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर निक्की भाटी को जिंदा जलाए जाने की घटना पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से मामले का संज्ञान लेते हुए अब तक की गई कार्रवाई और गिरफ्तारियों की जानकारी मांगी है। अपर्णा यादव ने इस गंभीर अपराध में शामिल आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पूरी जानकारी राज्य महिला आयोग को उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस मामले में सख्त कार्रवाई जरूरी है।





