
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नव नियुक्त पी.पी.एस. (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, डीजी ट्रेनिंग तिलोतमा वर्मा, एडीजी राजीव सबरवाल समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे जनसेवा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था में सुधार और कानून-व्यवस्था की मजबूती के लिए नई पीढ़ी के अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया और प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।





