
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के पश्चिमी जोन में नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त महोदय का पुलिस टीम द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के उपरांत पुलिस उपायुक्त महोदय ने एक गोष्ठी आयोजित कर टीम को संबोधित किया। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं से सभी को अवगत कराया। साथ ही उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस उपायुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी अपने दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।





