
- रिपोर्ट: अजय सोनकर
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य की 11 नदियों को जलमार्ग के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। सरकार का मानना है कि इससे न केवल परिवहन व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा, बल्कि पर्यटन उद्योग को भी बड़ा बढ़ावा प्राप्त होगा।
योजना के तहत लखनऊ की गोमती नदी में वाटर मेट्रो शुरू करने का प्रस्ताव है। इसके शुरू होने से शहर में आवागमन और बेहतर होगा तथा पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण भी तैयार होगा।





