
- रिपोर्ट: प्रतीक वार्ष्णेय
मथुरा: वार्ष्णेय समाज में उत्साह की लहर दौड़ गई जब वार्ष्णेय विकास संगठन (वीवीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल वार्ष्णेय (गुड़गांव) ने सहपऊ निवासी योगेश वार्ष्णेय को नगर प्रभारी – हाथरस युवा टीम की जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की।
यह घोषणा मथुरा शहर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान की गई, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय जी ने स्वयं दुपट्टा ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर योगेश वार्ष्णेय का जोरदार सम्मान एवं स्वागत किया। पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट और “वार्ष्णेय समाज ज़िंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।
अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि — योगेश वार्ष्णेय समाज के प्रति समर्पित, कर्मठ और ऊर्जावान युवा हैं। संगठन को ऐसे ही नेतृत्वकर्ताओं की जरूरत है जो समाज को नई दिशा दे सकें।
संगठन ने योगेश वार्ष्णेय को यह जिम्मेदारी उनकी निष्ठा, समाज सेवा और वार्ष्णेय उत्थान के प्रति सक्रिय योगदान को देखते हुए सौंपी है।
कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे जिनमें समाजसेवी नवनीत प्रिय दास, नोएडा सेक्टर प्रभारी राहुल वार्ष्णेय, किशोर बाबू, शुभम वार्ष्णेय, जुगल वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समाजबंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त नगर प्रभारी योगेश वार्ष्णेय ने कहा —मुझे यह दायित्व सौंपने के लिए संगठन का आभार। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण से वार्ष्णेय समाज के युवाओं को संगठित करने का कार्य करूंगा।”
कार्यक्रम में उत्साह, जोश और समाजसेवा की नई दिशा का मिला संदेश — हाथरस के लिए नई शुरुआत का संकेत!





