
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: गोरखपुर एन.ई. रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल, जटेपुर रेलवे कॉलोनी, गोरखपुर का वार्षिकोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार रहे, जिन्होंने समारोह का उद्घाटन किया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, अंग्रेजी कविता पाठ, हिंदी नाटक, कवि सम्मेलन और समूह नृत्य जैसे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया उपस्थित अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की।
मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने अपने संबोधन में छात्रों को कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास का संदेश देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि समर्पण और परिश्रम से ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीर जी श्रीवास्तव ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।
समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न कक्षाओं में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ सर्वोत्तम छात्र का पुरस्कार यशदीप सिंह तथा सर्वोत्तम छात्रा का पुरस्कार दिव्या विश्वकर्मा को प्रदान किया गया। क्रीड़ा चैम्पियन के रूप में विनीत कुमार और रुतवी सिंह तथा साहित्य एवं सांस्कृतिक चैम्पियन के रूप में दिव्या विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष/आरआरसी एवं विद्यालय के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।





