
- रिपोर्ट: अमित कुमार
लखनऊ: इंडियन मुस्लिम लीग के उप सचिव नजमुल हसन गनी ने पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर एक विशेष संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यह महीना गरीबी-अमीरी, महिला-पुरुष के बीच बराबरी का पैगाम लेकर आता है। पैगंबर मोहम्मद का जन्म इसीलिए हुआ था ताकि समाज में समानता और भाईचारे का संदेश फैले।
नजमुल हसन गनी ने इसे सबसे अजीम और मुबारक माह करार देते हुए सभी से अपील की कि इस पवित्र अवसर पर ऊंच-नीच का भेदभाव और सभी तरह की बुराइयों से दूर रहें। उन्होंने कहा, “सभी लोग एक साथ मिलकर राजी-खुशी रहें और अल्लाह ताला द्वारा दी गई नेमतों का सम्मान करें।”
उन्होंने समाज में एकता और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि पैगंबर मोहम्मद के दिखाए रास्ते पर चलकर एक बेहतर और समावेशी समाज का निर्माण किया जा सके।





