
- रिपोर्ट: पंकज झा
प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक के रूप में श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण किया है। वे 1993 बैच के आईआरएसई अधिकारी हैं। उन्होंने यह दायित्व निवर्तमान वरिष्ठ उप महाप्रबंधक हिमांशु बडोनी के रेल विकास निगम लिमिटेड में डेप्यूटेशन पर जाने के बाद संभाला है।गौरतलब है कि वरिष्ठ उप महाप्रबंधक जोनल रेलवे के सतर्कता विभाग के प्रमुख होते हैं। इससे पूर्व श्रीवास्तव मुख्य इंजीनियर (पी एंड डी) पद पर तैनात थे। अपने कैरियर में उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक/उत्तर रेलवे सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर सफलतापूर्वक कार्य किया है।


