
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के माध्यम से चुनाव आयोग को राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों की जांच के लिए शपथ पत्र के साथ शिकायत प्रस्तुत किया।
शिकायत में कहा गया है, कि राहुल गांधी ने बहुत विस्तार से वोट चोरी के संबंध में तथ्य प्रस्तुत किया. इसके समर्थन में उन्होंने तमाम सबूत भी प्रस्तुत किया. उन्होंने इन्हें अपने वेबसाइट पर भी अपलोड किया है।
इन आरोपों में से तमाम आरोप विभिन्न व्यक्तियों द्वारा स्वतंत्र रूप से भी सत्यापित किए गए हैं।
अमिताभ ठाकुर ने सात बिंदुओं का नोटरी शपथ पत्र देते हुए चुनाव आयोग से इन शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें सूचित करने की बात कही है।
उन्होंने कहा है, कि यदि उन्हें एक माह में आयोग से उत्तर नहीं मिलेगा तो वे इस संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई करेंगे।





