
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ, बाराबंकी। जिला के पंचायत देवा ग्राम परेडियहा डीह में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारी गण सुमिता बनर्जी, राष्ट्रीय महासचिव महिला मोर्चा, राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी एवं प्रदेश अध्यक्ष पटेल अशोक कुमार विश्वास पहुंच कर किसानों के द्वारा तालाब में अवैध खनन के विरुद्ध प्रदर्शन मे शामिल हुए ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमिता बनर्जी, राष्ट्रीय महासचिव जॉय बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष पटेल अशोक कुमार विश्वास ने सयुक्त रूप से कहा कि तालाब में खनन 18फिट गहराई तक की जा चुकी है और इस तालाब में एक नवयुवक की मृत्यु के साथ तमाम मूक मवेशी डूब कर मर चुके है। तालाब में अवैध खनन के कारण हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है, और प्रशासन को इस पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए। जॉय बनर्जी ने प्रशासन के उच्चाधिकारियों से टेली कॉल के माध्यम से सकारात्मक चर्चा की ओर खनन के कार्य को जनहित में रुकवाया।
साथ ही मांग की कि तालाब के चारों और फेंसिंग करवाया जाए जिससे कि भविष्य में कोई दुर्घटना न हो साथ ही उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा जी का व्यक्तत्व है, जय किसान , जय नौजवान और पार्टी सदैव किसानों के साथ खड़ी है।


