
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: थाना नाका हिंडोला पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। चारबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की स्कूटी एक्टिवा (UP32 GQ 4639) बरामद की।
मौके से पुलिस ने मोहम्मद सारिक पुत्र मोहम्मद रहीस, निवासी वजीरबाग, थाना सआदतगंज, लखनऊ, उम्र 20 वर्ष, को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि वह किसी वाहन चोरी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। बरामद स्कूटी को थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



