
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक हिंदू युवक और मुस्लिम लड़की के बीच प्रेम और फिर शादी के बाद सनसनीखेज घटना सामने आई है। शादी के बाद युवक को ऑनर किलिंग की धमकी दी गई।
8 से 10 हमलावरों ने युवक को घेर लिया और लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने इलाके में तनाव पैदा कर दिया है।



