
- रिपोर्ट अनुराग सिंह बिष्ट ब्यूरो लखनऊ
राजधानी लखनऊ: लखनऊ में मुंशी पुलिया और खुर्रम नगर फ्लाइओवर का लोकार्पण 14 फरवरी को होगा।
इस अवसर पर रक्षा मंत्री, लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह नितिन गडकरी ,सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।
दोनों फ्लाईओवर से रोजाना करीब 15 लाख की आबादी को जाम में जूझने से निजात मिलेगा।
दोनों फ्लाईओवर के निर्माण में करीब 370 करोड़ की लागत आई है।
लखनऊ के सबसे व्यस्त और जाम के इलाकों में से एक मुंशी पुलिया, खुर्रम नगर चौराहे नए फ्लावर की स्वागत से राहत महसूस करेंगे।
फ्लाईओवर से इंदिरा नगर,मडियांव, विकास नगर, जानकीपुरम और अलीगंज के लाखों लोग को फायदा होगा।
वाहन चालकों को राहत मिलेगी।


