
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। मिर्जामुराद। क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित हाइवे पर अज्ञात वाहन के धक्के से घायल बाइक सवार की मौत के मामले मृतक के भाई के तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस शनिवार की दोपहर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई।जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना क्षेत्र के कचनार (परसुपुर) निवासी धर्मेन्द्र कुमार ने मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 7 नवंबर को मेरा भाई जितेंद्र कुमार पटेल बाइक से घर से रखौना जा रहा उसी समय एक ढाबा के सामने वाराणसी के तरफ से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया।जिससे मेरा भाई बुरी तरह घायल हो गया।
इलाज हेतु भाई को वाराणसी स्थित पापुलर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।जिसका पोस्टमार्टम महमूरगंज पुलिस चौकी द्वारा करवाया गया था।मिर्जामुराद पुलिस तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गाड़ी व चालक के तलाश में जुट गई।




