
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
मुरादाबाद में एक छात्रावास की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री असीम अरुण से की शिकायत। वर्चुअल निरीक्षण के दौरान पाई गई गड़बड़ियों पर मंत्री ने जताई कड़ी नाराज़गी।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री असीम अरुण ने छात्रावास अधीक्षक को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि चाहे व्यक्ति कोई भी हो, भ्रष्टाचार और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंत्री ने यह भी कहा कि दोषियों के खिलाफ की जाएगी कठोर कार्रवाई, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।





