
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मुरादाबाद में बुर्का पहनी एक महिला से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल होते ही शहर में गुस्से की लहर दौड़ गई थी। लोगों ने इस शर्मनाक हरकत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
सीसीटीवी से हुई पहचान, आरोपी निकला पड़ोस का ही
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई टीमों का गठन किया। जांच में सामने आया कि आरोपी आदिल सैफी उसी इलाके का रहने वाला है।

मुठभेड़ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने आदिल को पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने की कोशिश की। इस दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। घायल आदिल को एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां वह दर्द से कराहते हुए माफी मांग रहा है।
आरोपी नर्सिंग होम में करता था काम
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आदिल मुरादाबाद के एक नर्सिंग होम में कर्मचारी के रूप में काम करता था। इससे यह सवाल उठ रहा है कि वह अब तक कितने और लोगों के साथ इस तरह की हरकतें कर चुका होगा।
समाज में फैल रहे ऐसे मानसिक विकृत लोग चिंता का विषय
इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि समाज में वासना से भरे मानसिक रूप से विकृत लोग कैसे आम जीवन में घुल-मिलकर रह रहे हैं। ऐसे मामलों में सख्त कानून और त्वरित कार्रवाई की जरूरत है ताकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।





