
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। थाना चौबेपुर चिरईगांव (ब्लॉक) स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(PHC) परिसर में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। परिसर में सोमवार को विभागीय टीम में शामिल होने आई सीमा नामक महिला स्वास्थ्य कर्मी पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर उन्हें काट लिया जिससे वह घायल हो गई मौके पर मौजूद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल बंदरों को भगाकर उन्हें प्राथमिक चिकित्सालय मैं उनका उपचार कराया।
ग्रामीण और स्थानीय निवासियों के अनुसार बंदरों का आतंक केवल अस्पताल तक ही सीमित नहीं है बल्कि आसपास की बस्तियों में भी लोगों को दौड़कर काट लेते हैं। शिकायत के बाद भी बंदरों को पकड़ने कोई व्यवस्था प्रशासन नहीं कर रहा है स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है अस्पताल परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम व वन विभाग बंदरों के पकड़ने की व्यवस्था करें। जिससे परिसर में आने जाने वाले मरीज और स्वास्थ्य कर्मी की सुरक्षा सुनिश्चित हो*।





