
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: थाना इंदिरा नगर पुलिस टीम ने मंगलवार को इंदिरा नगर में स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक बड़ा आयोजन किया।
इस मौके पर एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह, एसीपी अनुष्का ,थाना प्रभारी इंदिरा नगर सुनील कुमार तिवारी, अरविंदो चौकी प्रभारी आशीष पांडे ने स्कूली बच्चों को जागरूक किया मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी।
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार सक्रिय है। इसी के तहत अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए आठवां राष्ट्रीय पोषण माह और ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है।
यह अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मिशन शक्ति के मूल उद्देश्यों को साकार कर रहा है। जिसका लक्ष्य महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान के क्षेत्र में सशक्त बनाना है।



