
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी: बलिया जनपद बलिया में पुलिस व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना उभांव का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के जिर्णोद्धारित मेस का उद्घाटन भी किया और पुलिस कर्मियों को कार्यप्रणाली सुधारने के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना भवन, बैरक, मेस, मालखाना और विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों (अपराध, महिला उत्पीड़न, भूमि विवाद, गुमशुदगी आदि) का बारीकी से अवलोकन किया गया। एसपी ने सभी अभिलेखों को अपडेट और सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
महिला हेल्प डेस्क की जांच
महिला हेल्प डेस्क पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए एसपी ने पीड़ितों से सीधे फोन पर बातचीत कर पुलिस कार्रवाई का फीडबैक लिया और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
डिजिटल सिस्टम पर जोर
सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए डेटा की समयबद्ध फीडिंग, ऑनलाइन केस डायरी अपडेट और IGRS प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सीसीटीवी 24×7 चालू रखने का निर्देश
थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के लिए बिजली जाने पर वैकल्पिक व्यवस्था रखने को कहा गया।
नई तकनीक पर विशेष जोर
यक्ष (YAKSH) ऐप के उपयोग, साइबर अपराध से बचाव, IRAD ऐप में दुर्घटनाओं की फीडिंग और डायल 112 इवेंट्स के समय से क्लोजर पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
जनता को किया जागरूक
एसपी ने स्थानीय लोगों को हेलमेट/सीट बेल्ट के उपयोग, 108 एम्बुलेंस सेवा, और साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।





