
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी जंक्शन पर यात्री सुविधा प्रदाताओं के सभी लाइसेंस धारकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यात्रियों से प्राप्त शिकायतों एवं उनके प्रभावी समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विशेष रूप से उन लाइसेंस धारकों को, जिनके विरुद्ध अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने, यात्रियों के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने तथा अनुबंध की शर्तों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि पाए जाने पर रेलवे प्रशासन द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में दोपहिया वाहन पार्किंग, प्रथम एवं द्वितीय द्वार पर स्थित कार/ऑटो पार्किंग, जनआहार केंद्र, मल्टीपरपज स्टॉल तथा शौचालयों के लाइसेंस धारक उपस्थित रहे।




