
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं संचारी अभियान की जिला टास्क फोर्स की पहली बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि RMLIMS, KGMU और UCHC अलीगंज का भुगतान कम रहा। जिसके सम्बन्ध में केजीएमयू द्वारा बताया गया कि प्रसव पश्चात जननी सुरक्षा योजना के आवेदन हेतु आवश्यक प्रपत्र जैसे आधार कार्ड और पास बुक प्राप्त न हो पाने के कारण भुगतान प्रभावित होता है। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सभी को निर्देशित किया कि जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिला के पंजीकरण के समय ही जननी सुरक्षा योजना के आवेदन हेतु आवश्यक प्रपत्र भी लेना सुनिश्चित किया जाए ताकि प्रसव पश्चात लाभार्थी के खाते में ससमय भुगतान करना सुनिश्चित किया जा सके।
उक्त के बाद बैठक में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों और संस्थाओं को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रयास किया जाए। नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अलीगंज और आलमबाग सीएचसी में नियमित टीकाकरण की ड्यू लिस्ट की जांच की जाए एवं यह परीक्षण किया जाए कि ड्यू लिस्ट के अनुसार टीकाकरण/ANC सुनिश्चित हो रहा है या नहीं।
बैठक में शासकीय चिकित्सा केंद्रों में अग्नि सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा हेतु किए जा रहे असेसमेंट की भी समीक्षा की गईं। डीपीएम एनएचएम द्वारा बताया गया कि सभी शासकीय अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा का असेसमेंट करा लिया गया है साथ ही डेटा भी पोर्टल पर दर्ज कर दिया गया है एवं कार्यदाई संस्थाओं के का निर्धारण भी किया जा चुका है। इसी प्रकार सभी CHC पर भी फायर ऑडिट करा लिया गया है। फायर NOC प्रक्रियाधीन है।
उक्त के साथ ही जिलाधिकारी ने मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, परिवार कल्याण कार्यक्रम, एंक्वास , एंबुलेंस सेवाओं, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम और राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम की समीक्षा की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की टास्क फोर्स की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएमओ द्वारा बताया गया कि जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 जुलाई से 31 जुलाई और 11 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि डेंगू मलेरिया के मच्छरों की ब्रीड पर रोक लगाने हेतु हाट स्पॉट एरिया ने मच्छर रोधी पौधों का रोपण करना सुनिश्चित किया जाए। जिसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम को निर्देशित किया गया कि हाट स्पॉट चिन्हित करते हुए वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत मच्छर रोधी पौधों का रोपण करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सूचना विभाग से अपेक्षा की गई के उनके द्वारा डेंगू मलेरिया ले बचाव के उपायों आदि के बारे में वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा वार्ड वार मलेरिया डेंगू के हाट स्पॉट की जोन वार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों से समय से माइक्रोप्लान बनाने के निर्देश दिए । इसके साथ ही उन्होंने स्मार्ट सिटी प्लेटफार्म के माध्यम से डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों के हॉट जोन स्पॉट की पहचान और वहां नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। निर्देशित किया गया कि नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का मैपिंग स्मार्ट सिटी प्लेटफार्म पर नियमित रूप से की जाए।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.एन.बी सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी(आईसीडीएस) अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एस.सिद्दीकी, डॉ. ए.पी. मिश्रा, डॉ. बी.एन. यादव, डॉ गोपी लाल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. ए.के.सिंघल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए. पी. सिंह, डॉ.के.डी.मिश्रा, डॉ. निशांत निर्वाण, डॉ. विनय मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रितु श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सतीश यादव, सहित सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे |





