
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
जैस्मिन लेंबोरिया ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में पोलैंड की जूलिया सेरेमेटा को स्प्लिट निर्णय से हराकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की। यह जीत भारत के लिए इस टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक है, जिसने पूरे देश को गर्व के पल दिए। जैस्मिन की इस ऐतिहासिक जीत की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।




