
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ: थाना सरूरपुर क्षेत्र अंतर्गत भूनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, टोलकर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात फौजी के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपित टोलकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फौजी के साथ हुई इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों और पूर्व सैनिकों में भी नाराजगी देखी जा रही है। वहीं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष रूप से की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
#UPPolice #मेरठ पुलिस





