
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ: सरधना में आयोजित बूढ़ा बाबू मेले के दौरान पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने PDA को लेकर तंज कसते हुए कहा, “PDA का मतलब है पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी, जो प्रदेश को जातियों में बांटने का काम कर रहा है।”
खाटू श्याम संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगीत सोम ने कहा, “अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के आखिरी मुगल शासक थे, अब प्रदेश में मुगल शासन की वापसी कभी नहीं होगी।”
उन्होंने आगे कहा, “यह सनातनियों का मेला है और जैसे पहले चलता था, वैसे ही सनातन परंपरा के अनुसार आगे भी चलता रहेगा। हम अपने धर्म, संस्कृति और आस्था से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे।”
संगीत सोम के इन बयानों से एक बार फिर सियासी माहौल गर्म हो गया है। उन्होंने सपा के PDA फॉर्मूले को नकारते हुए कहा कि यह प्रदेश को तोड़ने की साजिश है, जबकि भाजपा समाज को जोड़ने और विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।





