
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ – शहर में कानून की रक्षा करने वाले एक दरोगा की शर्मनाक हरकत सामने आई है। हापुड़ अड्डे स्थित भगत सिंह मार्केट में एक ज्वेलरी शॉप से चोरी का मामला तब उजागर हुआ, जब दुकान के मालिक ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया।
वीडियो में ट्रैफिक विभाग में तैनात दरोगा सुमित को दुकान से चार थैले बारी-बारी से चुराते हुए देखा गया। चोरी की यह घटना कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। घटना के बाद दरोगा मौके से फरार हो गया।
दुकानदार द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मेरठ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया है।
इस घटना से पुलिस महकमे की छवि को गहरा धक्का लगा है। अब यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि जिस पर कानून की जिम्मेदारी थी, वही कानून तोड़ता पकड़ा गया। पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।




