
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ: आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की महानिदेशक (DG) नीरा रावत ने आज मेरठ स्थित ईओडब्ल्यू कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित केसों की समीक्षा की और विभाग की कार्यशैली का जायजा लिया।
बैठक में कई मामलों में अपराधियों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर DG ने नाराज़गी जताई। उन्होंने फरार अपराधियों पर इनाम घोषित करने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे मामलों में प्रभावी पैरवी की जाए ताकि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।
नीरा रावत ने अधिकारियों से कहा कि आर्थिक अपराधों से जुड़ी जांचों में तेजी लाई जाए और अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो। साथ ही उन्होंने मामलों की निष्पक्ष और निष्कलंक जांच पर विशेष जोर दिया।





