
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ, जानी थाना क्षेत्र: चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गाजियाबाद में तैनात सिपाही हिमांशु की मौत हो गई। वह छुट्टी लेकर बाइक से मुजफ्फरनगर स्थित अपने घर लौट रहा था।
रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल सिपाही को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि मृतक सिपाही हिमांशु के दो छोटे बच्चे भी हैं।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।





