
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मेरठ: भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े में लिप्त कांस्टेबल अजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने फर्जी X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट बनाकर पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने की कोशिश की थी।
अजीत सिंह पहले मेरठ के एसपी सिटी ऑफिस में लंबे समय तक तैनात रहा था। उसने ढाई साल तक अपने तबादले की सूचना छुपाकर विभाग को गुमराह किया। इस पूरे मामले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने दर्ज केस में पूछताछ के बाद अजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी कांस्टेबल की गतिविधियों पर लंबे समय से संदेह था, जिसके बाद जांच के दौरान यह पूरा मामला सामने आया।
अब मामले की गहराई से जांच जारी है और इस बात की भी पड़ताल की जा रही है कि इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।





