
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। जौनपुर थाना लाइन बाजार अंतर्गत चकमाहन गांव में एक विवाहिता की फांसी लगाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान शेजल यादव के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।मृतका के पिता जयशंकर यादव और मां रेखा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शेजल की शादी 29 अप्रैल 2025 को चकमाहन निवासी कन्हैया लाल यादव के बेटे सचिन यादव से की थी। सचिन वर्तमान में मुंबई में कार्यरत है।
परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज को लेकर शेजल को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। मौके पर मृतका के माता-पिता और मामा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे, जो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मौके पर मृतका के माता-पिता और मामा सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे, जो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।थाना प्रभारी के. के. सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। परिजनों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले वे अपनी बेटी को उसके मायके कोहड़ें सुल्तानपुर (थाना बक्सा) ले गए थे।
हालांकि, ससुराल के लोग उसी शाम वहां पहुंचे और दबाव बनाकर शेजल को जबरदस्ती अपने साथ चकमाहन वापस ले आए। परिजनों को कुछ ही घंटों बाद बेटी की मौत की खबर मिली।



