
-लैब टेक्नीशियन अरुण कुमार व सोनी नर्स ममता एनम द्वारा की जा रही धन उगाही की आए दिन मिल रही शिकायत पर मटेरा मण्डल अध्यक्ष कुश शुक्ला द्वारा किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस
- रिपोर्ट: विजय प्रताप गुप्ता
बहराइच: रिसिया बहराइच उप स्वास्थ्य केंद्र मटेरा में तैनात कर्मचारियों द्वारा क्षेत्रीय लोगों से प्रसव के नाम पर आए दिन वसूली की जा रही है l इसकी शिकायत क्षेत्र की जनता द्वारा मंडल अध्यक्ष कुश शुक्ला को की गई l जिसका संज्ञान लेकर मंडल अध्यक्ष द्वारा एक पत्र जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखा गया l लोगों की शिकायत यह भी है कि अस्पताल जाने पर चिकित्सा सुविधाओं के एवज में पैसे मांगे जाते हैं l पैसा ना देने पर सुविधा देने से इनकार कर दिया जाता है l कई महिलाओं की शिकायतें हैं कि लैब टेक्नीशियन द्वारा अभद्रता की जाती है और नर्स व एनएम और मौजूदा सरकार के बारे में भी उल्टा सीधा कहा जाता है l

अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा सीधे मुंह मरीज से बात भी नहीं की जाती मंडल अध्यक्ष का कहना है कि उनको बीते तीन-चार महीने से लगातार शिकायतें मिल रही थी उन्होंने शिकायतों को लेकर पहले भी उप स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर बातचीत की लेकिन इसका भी नतीजा बे असर रहा l निम्नलिखित शिकायतें रिसिया अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार गौतम के संज्ञान में है l जांच के नाम पर खाना पूर्ति करने के बाद में पैसा लेकर जांच बंद कर दी जाती है खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है उच्च अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं l कार्रवाई के नाम पर शून्यता है l ऐसे ही अधिकारियों और कर्मचारियों की वजह से मुख्यमंत्री द्वारा जीरो टॉलरेंस की बातों पर, सवाल उठ रहा है l
मंडल अध्यक्ष द्वारा यह भी कहा गया कि अगर यह समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो वह इन समस्याओं को लेकर माननीय स्वास्थ्य मंत्री तक जाएंगे मटेरा मण्डल अध्यक्ष कुश शुक्ला द्वारा बताया गया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स द्वारा प्रसव के नाम पर दो दो हजार रुपए वसूली की जाती हैं




