
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मलिहाबाद: सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज चला कर यह दावा किया जा रहा है कि मलिहाबाद थाने के दो उपनिरीक्षक संजय यादव एवं विनय यादव ने एक राजनैतिक नेता के साथ सार्वजनिक रूप से मंच साझा किया और ‘पीडीए चाय की दुकान’ नामक दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया, जिससे पुलिस विभाग की निष्पक्षता पर प्रश्न खड़े हुए हैं।
इस संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि उक्त कार्यक्रम पूरी तरह से सामाजिक एवं गैर-राजनीतिक स्वरूप का था। दोनों उपनिरीक्षक को गरीब दुकानदार द्वारा आमंत्रित किया गया था, और उन्होंने स्थानीय सद्भाव बनाए रखने एवं शांति व्यवस्था की निगरानी के उद्देश्य से वहां सामान्य शिष्टाचारवश कुछ देर के लिए उपस्थित होकर लोगों से सौहार्दपूर्ण संवाद किया।
दुकान मालिक फीता काटने की काफी जिद कर रहा था, परन्तु दोनों उपनिरीक्षक ने फीता काटने से मना कर दिया था, जिसके बाद दुकान मालिक भावुक हो गया था। जिसके कारण वरिष्ठ उपनिरीक्षक को गरीब दुकानदार पर इंसानियत के नाते दया आई और उन्होंने फीता काट दिया।
किसी भी राजनैतिक या विवादित व्यक्ति विशेष के साथ मंच साझा करना पुलिसकर्मियों का उद्देश्य नहीं था।





