
रिपोर्ट- प्रतीक वार्ष्णेय
हाथरस के कोतवाली गेट क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने ताले तोड़कर घर का कोना-कोना खंगाल डाला और नकदी व जेवर लेकर चंपत हो गए।
साकेत कॉलोनी की… जहां चोरों ने शिवकुमार पुत्र गंगाशरण के घर को अपना निशाना बनाया।
जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब शिवकुमार का पूरा परिवार पास ही के एक कीर्तन कार्यक्रम में गया हुआ था।
“हम लोग कीर्तन में गए थे… जब लौटे तो देखा ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। 50 हजार रुपए कैश और सोने-चांदी के जेवर गायब हैं।”
शिवकुमार मूल रूप से एवरनपुर गांव के रहने वाले हैं और वर्तमान में साकेत कॉलोनी में निवास करते हैं। वे भैंस पालन और दूध के व्यवसाय से जुड़े हैं। चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
“सूचना मिलते ही हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।”
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लेकिन सवाल यह है कि जब कॉलोनी में लोग मौजूद थे, तो चोर इतने बेखौफ कैसे हो गए?





