
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: थाना ठाकुरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर हुसैनाबाद घंटाघर से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।
थाना प्रभारी ओमवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सतखंडा मनुज कुमार और उनकी टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान संदीप कश्यप और राज निषाद के रूप में हुई है, जो दोनों डालीगंज क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस टीम में दरोगा अमित सिंह, कांस्टेबल रमन प्रताप, आदेश सिंह राठौर और जितेंद्र पांडे की भी अहम भूमिका रही। टीम की तेज़ कार्यशैली और सूझबूझ से दोनों चोरों को पकड़ा गया और उन्हें हवालात भेज दिया गया।
पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।




