
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। गोरखपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-हडपसर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन पुणे से 17 से 28 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को तथा गाजीपुर सिटी से 19 से 30 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
01431 पुणे-गाजीपुर सिटी ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 से 28 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को पुणे से 06.40 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन से 08.12 बजे, अहिल्यानगर (अहमदनगर) से 09.32 बजे, कोपरगांव से 11.17 बजे, मनमाड से 13.15 बजे, जलगांव से 15.25 बजे, भुसावल से 16.00 बजे, खंडवा से 19.00 बजे, इटारसी से 21.10 बजे, पिपरिया से 22.12 बजे, नरसिंहपुर से 23.07 बजे, दूसरे दिन मदन महल से 00.45 बजे, कटनी से 02.55 बजे, मैहर से 04.12 बजे, सतना से 06.05 बजे, मानिकपुर से 08.05 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.50 बजे, वाराणसी जं. से 15.40 बजे, जौनपुर से 17.00 बजे तथा औंड़िहार से 17.55 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 19.05 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर ग्रीष्मकालीन द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 से 30 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक रविवार एवं बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से 04.20 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार से 05.15 बजे, जौनपुर से 07.05 बजे, वाराणसी जं. से 08.30 बजे, प्रयागराज छिवकी से 13.00 बजे, मानिकपुर से 16.27 बजे, सतना से 17.35 बजे, मैहर से 18.00 बजे, कटनी से 18.55 बजे, मदन महल से 21.15 बजे, नरसिंहपुर से 21.45 बजे, दूसरे दिन पिपरिया से 00.10 बजे, इटारसी से 02.00 बजे, खंडवा से 04.38 बजे, भुसावल से 06.25 बजे, जलगांव से 06.52 बजे, मनमाड से 09.05 बजे, कोपरगांव से 09.47 बजे, अहिल्यानगर (अहमदनगर) से 12.00 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन से 15.12 बजे छूटकर हडपसर 16.20 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।




