
- रिपोर्ट: पंकज झा
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 04626/04625 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया-अमृतसर वाया छपरा, बलिया,वाराणसी विशेष गाडी का संचलन अमृतसर से 22 मार्च, 2026 को तथा न्यू तिनसुकिया से 26 मार्च, 2026 को 01 फेरे के लिए निम्नवत् किया जायेगा।
04626 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया विशेष गाडी 22 मार्च, 2026 को अमृतसर से 20.10 बजे प्रस्थान कर ब्यास से 20.42 बजे, जलंधर सिटी से 21.20 बजे, फगवाड़ा से 21.40 बजे, ढंडारी कलां से 22.40 बजे, दूसरे दिन अम्बाला कैंट से 00.50 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 01.45 बजे, सहारनपुर से 02.45 बजे, मुरादाबाद से 06.30 बजे, बरेली जं. से 07.50 बजे, शाहजहांपुर से 09.00 बजे, हरदोई से 10.00 बजे, आलमनगर से 12.40 बजे, उतरेटिया से 13.15 बजे, रायबरेली से 15.12 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ से 17.20 बजे, वाराणसी से 21.45 बजे, गाजीपुर सिटी से 23.25 बजे, तीसरे दिन बलिया से 00.27 बजे, सुरेमनपुर से 01.07 बजे, छपरा से 02.20 बजे, हाजीपुर से 04.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 05.00 बजे, समस्तीपुर से 06.05 बजे, बरौनी से 07.25 बजे, बेगूसराय से 07.45 बजे, नवगछिया से 09.30 बजे, कटिहार से 11.30 बजे, बारसोई से 12.30 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 13.45 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 15.20 बजे, न्यू कोचबिहार से 17.20 बजे, न्यू अलीपुरद्वार से 17.50 बजे, न्यू बंगाईगांव से 19.50 बजे, रंगिया से 21.30 बजे, चौथे दिन रंगापाड़ा नॉर्थ से 00.15 बजे, हारमती जं. से 02.45 बजे, धमल गांव से 05.50 बजे तथा डिब्रुगढ़ से 06.15 बजे छूटकर न्यू तिनसुकिया 08.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 04625 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर विशेष गाड़ी 26 मार्च, 2026 को न्यू तिनसुकिया से 07.30 बजे प्रस्थान कर डिब्रुगढ़ से 08.50 बजे, धमल गांव से 09.12 बजे, हारमती से 12.25 बजे, रंगापाड़ा नॉर्थ से 15.00 बजे, रंगिया से 18.10 बजे, न्यु बंगाईगांव से 20.20 बजे, न्यू अलीपुरद्वार से 21.55 बजे, न्यू कोचबिहार से 22.18 बजे, दूसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी से 00.50 बजे, अलुआबाड़ी रोड से 01.50 बजे, बारसोई से 03.10 बजे, कटिहार से 05.40 बजे, नवगछिया से 06.25 बजे, बेगूसराय से 08.07 बजे, बरौनी से 08.50 बजे, समस्तीपुर से 09.55 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.00 बजे, हाजीपुर से 11.55 बजे, छपरा से 14.30 बजे, सुरेमनपुर से 15.05 बजे, बलिया से 15.47 बजे, गाजीपुर
सिटी से 16.55 बजे, वाराणसी से 19.40 बजे, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ से 22.15 बजे, रायबरेली से 23.50 बजे, तीसरे दिन उतरेटिया से 01.50 बजे, आलमनगर से 03.00 बजे, हरदोई से 04.30 बजे, शाहजहांपुर से 05.40 बजे, बरेली जं. से 06.42 बजे, मुरादाबाद से 08.50 बजे, सहारनपुर से 12.45 बजे, यमुनानगर जगाधरी से 13.15 बजे, अम्बाला कैंट से 14.25 बजे, ढंडारी कलां से 16.40 बजे, फगवाड़ा से 17.12 बजे, जलंधर सिटी से 17.50 बजे तथा ब्यास से 18.25 बजे छूटकर अमृतसर 19.30 बजे पहुँचेगी।
इस गाडी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।




