
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बड़ा प्रशासनिक reshuffle किया है। कई जोनल अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस बार किसी भी अधिकारी की “कृपा” या “जुगाड़” प्रणाली काम नहीं आई। नगर आयुक्त ने सभी तबादला आदेश बंद लिफाफे में जारी किए, जिससे किसी को भी पहले से जानकारी न हो सके।
तीन प्रतीक्षारत पीसीएस अधिकारियों को अब जोनल अधिकारी के रूप में कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, कुछ जोनल अधिकारियों को उनके मूल पद “कर अधीक्षक” पर वापस भेज दिया गया है।
नगर निगम के इस सख्त कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि लखनऊ शहर की स्वच्छता व्यवस्था में जल्द सुधार दिखाई देगा। आम नागरिकों को जल्द ही कूड़ा पड़ावों की बदबू और गंदगी से राहत मिलने की संभावना है।
लोगों को भरोसा है कि यह बदलाव लखनऊ को फिर से “शानदार लखनऊ” के रूप में पहचान दिलाने में मदद करेगा।
@myogiadityanath @



