
-एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
-SP सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी की प्रेस वार्ता
- रिपोर्ट: अमित कुमार
अयोध्या। जनपद अयोध्या की थाना पूराकलंदर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 1,99,500 रुपये नगद, एक कार, 14 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है पुलिस के अनुसार, आरोपी एटीएम मशीन के पास खड़े होकर लोगों को मदद के बहाने झांसा देते थे और उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकाल लेते थे। इस तरह ये गिरोह लंबे समय से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।
घटना का खुलासा तब हुआ जब 12 फरवरी 2026 को एक पीड़ित के खाते से 59,600 रुपये की अवैध निकासी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद 7 मार्च और 13 मार्च को भी इसी प्रकार की घटनाएं सामने आईं, जिसमें हजारों रुपये की ठगी की गई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और 16 मार्च 2026 को तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनु उर्फ अवधेश सिंह, पिंकू कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं, जो बिहार के विभिन्न जनपदों के निवासी हैं।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले लोगों को एटीएम चलाने में मदद का भरोसा दिलाते थे और मौका मिलते ही उनका कार्ड बदल लेते थे। बाद में उसी कार्ड से पैसे निकाल लेते थे पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ अयोध्या समेत अन्य जनपदों में कई मुकदमे दर्ज हैं इस पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें कई अधिकारियों और सर्विलांस टीम ने मिलकर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया पुलिस का कहना है कि इस तरह की ठगी से बचने के लिए लोग सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति की मदद से एटीएम का उपयोग न करें।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
1. मोनू पुत्र अवधेश सिंह, 2. पिंकू पुत्र विपिन कुमार 3. मनीष कुमार पुत्र सुनील कुमार
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
श्री शुभम जैन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी
निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना पूराकलंदर
उपनिरीक्षक अशोक त्रिपाठी
उपनिरीक्षक आलोक श्रीवास्तव
उपनिरीक्षक शरद कुमार
हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार राय (एसओजी टीम)
हेड कांस्टेबल सूरज सिंह (सर्विलांस टीम)
हेड कांस्टेबल देवाशीष सिंह (स्वाट टीम)
हेड कांस्टेबल रोहित गुप्ता
कांस्टेबल विनोद कुमार
कांस्टेबल जीत बहादुर यादव
कांस्टेबल ऋषि चौबे (स्वाट टीम)
कांस्टेबल आनंद कुमार तिवारी (सर्विलांस टीम)
कांस्टेबल आनंद प्रजापति (सर्विलांस टीम)
कांस्टेबल अभिषेक यादव (सर्विलांस टीम)
कांस्टेबल शेखर चौरसिया (स्वाट टीम)
कांस्टेबल सुनील यादव (सर्विलांस टीम)




