
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
उधमपुर (जम्मू-कश्मीर): जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में गुरुवार को सीआरपीएफ का एक बंकर व्हीकल पलट गया, जिसमें तीन जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा इलाके में सुरक्षा ड्यूटी से लौटते समय हुआ।
हादसे की जानकारी मिलते ही सीनियर अफसरों को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वाहन का संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।





