
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: मुख्यालय लेखा क्रिकेट क्लब द्वारा शक्ति कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन दिनांक 2/11/2025 से 9/11/2025 तक सेज क्रिकेट ग्राउंड पर किया जा रहा है आज के मुख्य अतिथि गगन विहार श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता, मध्यांचल वि० वि ० नि ० लि ० का स्वागत श्री शिवा पांडेय द्वारा किया गया टूर्नामेंट का तृतीय लीग मैच मध्यांचल एवं उत्पादन के बीच खेला गया। उत्पादन के टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया मध्यांचल ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में उत्पादन के टीम ने मात्र 19.2 ओवर मे मात्र 117 रन ही बना सकी।
मध्यांचल 76 रन से मैच जीत लिया। जिसमें प्लेयर ऑफ दा मैच बी के सक्सेना 34 गेंद में धुंआधार 57 रन 8 चौके और 2 गगन चुंबी छक्के लगाए,और 4 ओवर मे 19 देकर 3 विकेट भी लिए एवं बेस्ट बालर मध्यांचल कप्तान प्रदीप वर्मा रहे |
टूर्नामेंट के आज चौथे लीग मैच UPPTCL (हैडक्वाटर) लेखा (हैडक्वाटर) के बीच खेला गया। जिसमें UPPTCL ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में लेखा हैडक्वाटर की टीम मात्र 121 रन पर सिमट गई इस प्रकार से UPPTCL हैडक्वाटर की टीम 27 रन से विजई हुई इसमें प्लेयर ऑफ द मैच आशीष वर्मा और बेस्ट बैट्समैन बी के यादव व लेखा टीम से बेस्ट बॉलर सिध्दार्थ दास रहे जिनको मुख्य अतिथि श्री समीर कुमार स्वैन, निदेशक (वित्त) एवं श्री नीरज चौरसिया, उप महा प्रबंधक (निधि प्रबंध) द्वारा सम्मानित किया गया ।



