
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
मध्य प्रदेश: प्रदेश से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक दामाद ने अपनी ही सास से शादी कर ली। हैरानी की बात यह है कि दोनों ने यह कदम परिवार और समाज की मर्यादाओं को नजरअंदाज करते हुए उठाया।
जानकारी के अनुसार, शादी के बाद से ही दामाद राहुल का झुकाव अपनी पत्नी की जगह उसकी मां यानि अपनी सास की ओर बढ़ने लगा था। वहीं, सास, जो अपने पति को पहले ही खो चुकी थी, दामाद के प्रति भावनात्मक रूप से आकर्षित हो गई थी। नतीजतन, बेटी की परवाह किए बिना, दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया।
यह मामला समाज और पारिवारिक मूल्यों को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया है — कुछ इसे व्यक्तिगत निर्णय मान रहे हैं, जबकि कई इसे रिश्तों की मर्यादा और नैतिकता के खिलाफ मान रहे हैं।
फिलहाल यह दंपति अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर शांतिपूर्वक साथ रह रहा है, लेकिन परिवार और समाज में इसे लेकर असहजता और विवाद का माहौल बना हुआ है।





