
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
हरदा, मध्य प्रदेश: 2019 बैच के IAS अधिकारी नागार्जुन बी गौड़ा, जो हरदा में SDM के पद पर तैनात थे, पर एक कंपनी से 10 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि उन्होंने 51 करोड़ रुपये के जुर्माने को मात्र 4032 रुपये तक कम करने के लिए यह रिश्वत स्वीकार की।
हैरानी की बात यह है कि नागार्जुन बी गौड़ा ने नीतिशास्त्र (एथिक्स) पर एक विस्तृत किताब भी लिखी है और वे अक्सर लोगों को प्रेरित करने वाले भाषण देते रहे हैं। इस मामले ने उनकी छवि पर गंभीर सवाल उठाए हैं।



