
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बिलाल नामक एक व्यक्ति ने जेसीबी मशीन के ज़रिए एक परिवार के आशियाने को तहस-नहस करवा दिया। बताया जा रहा है कि यह पूरा घटनाक्रम थाने की आंखों के सामने हुआ, लेकिन कार्रवाई के नाम पर ज़ीरो नजर आया।
बिलाल, जो वीडियो में बुलेट बाइक पर साफ दिखाई दे रहा है, खुद खड़े होकर निर्मित मकान पर बुलडोजर चलवा रहा है। यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर नीति के दुरुपयोग का उदाहरण बन गई है, जहां कानून व्यवस्था की आड़ में एक आम नागरिक का सब कुछ बर्बाद कर दिया गया।
पीड़िता ने विभा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन गुडंबा थाना—जो प्रदेश के टॉप 3 थानों में गिना जाता है—ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता बीते 3 दिनों से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन न तो कोई एफआईआर दर्ज हुई, न ही कोई ठोस कदम उठाया गया।
अब सवाल उठता है कि क्या विभा को न्याय मिलेगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दब कर रह जाएगा? पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अब उम्मीद सिर्फ उच्च अधिकारियों से ही बची है।
पीड़िता से संपर्क: 8188089726





