
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ रील और पुराने लखनऊ के इलाके में घूम घूम कर अश्लीलता फूहड़ता फैलाने पर नकली सलमान खान को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ठाकुरगंज पुलिस ने आजम अली अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आम जनता से विवाद और सड़क पर जाम लगाने के आरोप के तहत गिरफ्तार किया गया है।
इससे पूर्व भी कई बार आजम को जेल भेजा जा चुका है.लखनऊ के नकली सलमान खान पहुचे सलाखों के पीछे अश्लीलता और फूहड़ता फैलाने का लगा आरोप।



