
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: जानकीपुरम थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फैजुल्लागंज निवासी सुरेश यादव, जो कि शाइन सोलर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था, जानकीपुरम स्थित सुनील मिश्रा के मकान पर सोलर पैनल लगाने गया था।
काम के दौरान सुरेश छत से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि सुरेश बिना किसी जीवन रक्षक सुरक्षा उपकरणों के पैनल लगाने गया था। घटना के समय कंपनी का ही एक और कर्मचारी अजय भी मौके पर मौजूद था।
गंभीर रूप से घायल सुरेश को आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत के पीछे की वजह जानने के लिए अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
पीड़ित का मोबाइल नंबर- 8756186229





